थाना मतलौडा पुलिस ने मतलौडा बस स्टॉप से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों पशु तस्कर कैंटर में छह भैंस व दो कटड़ों को लेकर पानीपत की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने कैंटर, भैंस व कटड़ों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वीरवार देर शाम थाना मतलौडा पुलिस ने मतलौडा बस स्टैंड के पास नाका लगाकर रहिशुद्दीन व वसीम निवासी गांव छदियाना, कैराना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कैंटर में छह भैंस व दो कटड़े लोड कर पानीपत की ओर जा रहे थे। भैंस व कटड़ों के लिए कैंटर में चारे व पानी की सुविधा नहीं थी।
पुलिस ने कैंटर से सभी भैंसों व कटड़ों को मुक्त करवाकर कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर भैंसों व कटड़ों को पानीपत के रास्ते यूपी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।