फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में चचेरे भाई ने परिवार को मकान में बंद कर लगाई आग, एक की मौत, आरोपी भीड़ देखकर फरार

Tue, 02 Jan 2024 05:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के गांव सुताना की घटना है। एक साल से दोनों भाइयों के बीच लेन-देन को लेकर रंजिश चल रही थी। वारदात के बाद पिस्तौल लेकर कमरे के बाहर आरोपी पहरा देता रहा और भीड़ देखकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर झुलसे परिजनों को अस्पताल पहुंचाया है। 
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल से किशोरी को रोहतक पीजीआई रेफर करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के सुताना गांव में चचेरे भाई ने ही भाई के परिवार के छह सदस्यों को मकान में बंद कर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी ने कमरे के बाहर से ताला लगा दिया और पिस्तौल लेकर बाहर बैठा रहा, ताकि कोई मदद को न आ सके।

विज्ञापन


इस दौरान दम घुटने और झुलसने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जिसकी हालत गंभीर है। इसके अलावा बेटी, दामाद तथा पत्नी समेत चार लोग झुलस गए हैं, जिनका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इससे पहले मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिर ग्रामीणों ने ताला तोड़कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, सुताना गांव में रणधीर का उसके चचेरे भाई मोनू से एक साल से लेन देन को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। मंगलवार को रणधीर घर पर नहीं था, जबकि उसकी पत्नी बाला-40 और बेटी नीतू-21 तथा दामाद विशाल-23 घर पर थे। इसके अलावा रणधीर के तीन अन्य बच्चे रितिका-17, राखी-15 और चिराग-03 भी घर पर थे।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार को दोपहर दो बजे के करीब रणधीर का चचेरा भाई मोनू शराब के नशे में साथी राहुल के साथ आया। इन्होंने आते ही पिस्तौल के बल पर रणधीर के परिजनों को घर पर ही बंधक बना लिया। फिर एक कमरे में बंद कर आग लगा दिया। इस दौरान काफी देर तक आरोपी कमरे के बाहर पिस्तौल लेकर बैठा रहा।

चीख पुकार के बाद लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने मकान का ताला तोड़कर सबको बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने ढाई साल के चिराग को मृत घोषित कर दिया, जबकि राखी की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके अलावा बाला, रितिका, विशाल व नीतू का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आरोपियों की धरपकड़ जारी : एसएचओ
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -दीपक कुमार, एसएचओ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें