फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: प्रॉपर्टी टैक्स फर्जीवाड़े में पुलिस ने निगम के पूर्व कर अधीक्षक को किया गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

Mon, 15 Jan 2024 12:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

नवंबर 2022 में सीएम फ्लाइंग की रेड में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। 41 गज को कटिंग कर 88 गज बनाया था, एनडीसी जारी कर दी थी। इसी एनडीसी पर संपत्ति मालिक ने मकान बेच दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में प्रॉपर्टी टैक्स में करीब सवा साल पहले हुए फर्जीवाड़े में थाना शहर पुलिस ने नगर निगम तत्कालीन कर अधीक्षक धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवंबर 2022 का है। इस मामले का खुलासा नगर निगम में सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान हुआ था। जिसमें संपत्ति मालिक समेत पांच की संलिप्तता पाई गई थी। इसमें मिलीभगत कर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने 41 गज जमीन को 88.5 गज बना इसकी एनडीसी जारी की थी। संपत्ति मालिक ने इसी एनडीसी पर इस जमीन को बेच भी दिया था।
विज्ञापन


सीएम फ्लांइग की सिफारिश पर थाना शहर पुलिस ने तत्कालीन कर अधीक्षक, पूर्व जिला न्यायवादी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आज धर्मबीर को न्यायालय में पेश करेगी।

बता दें कि 15 नवंबर 2022 को नगर निगम की संपत्ति कर शाखा में सीएम फ्लाइंग ने रेड की थी। इस दौरान जांच टीम को संपत्ति कर शाखा में कई अनियमितताएं मिली। इनमें से वार्ड सात की महादेवी कॉलोनी की सावित्री की संपत्ति के विरुद्ध जारी की गई एनडीसी का भी केस सामने आया।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग की पड़ताल में सामने आया कि निगम अधिकारियों ने मिलीभगत कर सावित्री देवी की 41 गज जमीन को 88 गज बना दिया और इसकी एनडीसी जारी कर दी। इस एनडीसी पर संपत्ति मालिक ने अपनी संपत्ति को बेच भी दिया।

उस दौरान सीएम फ्लाइंग की सिफारिश पर पुलिस ने नगर निगम के कर अधीक्षक धर्मबीर, सहायक एवं वार्ड क्लर्क पवन कुमार, तत्कालीन जूनियर प्रोग्रामर, तत्कालीन सहायक जिला न्यायवादी शिव कुमार और संपत्ति मालिक सावित्री देवी की मिलीभगत मिलने पर मामला दर्ज किया था। अब इसी मामले में पुलिस ने कर अधीक्षक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। -जाकिर हुसैन, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें