फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता के गर्भ का लिंग परीक्षण कराया

Wed, 21 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ससुरालियों ने गर्भवती विवाहिता के गर्भ का अवैध रूप से लिंग परीक्षण कराया। कोख में लड़की होने का पता चलने पर ससुरालियों ने गर्भवती को घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने दहेज में कार भी मांगने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


पुलिस ने दामाद सहित छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि अभी फिलहाल आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में अगर लिंग परीक्षण का आरोप सही निकलता है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

मोहल्ला कटोराताल निवासी मोहम्मद उमर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री नाजमीन का निकाह बीते 25 अप्रैल को मेहताब निवासी चमन सराय थाना संभल मुरादाबाद के साथ हुआ था। 
विज्ञापन


विवाह में उसने 15 लाख रुपए का सामान दिया था। इसके बावजूद दामाद ने तीन लाख रुपये की डिमांड की। जब उसने तीन लाख रुपए दिए तो फिर कार की डिमांड की। जब उसने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो बेटी के साथ ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जब बेटी गर्भवती हुई तो दामाद ने वहीं अवैध ढंग से अल्ट्रासाउंड कराकर गर्भ में पल रहे शिशु का पता कर लिया। 

गर्भ में बेटी होने का पता चलने पर नाजमीन का उत्पीड़न शुरु कर दिया गया। बीते सितंबर में गर्भवती विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति मेहताब, सास मोजज्मा, ननद साईसा, देवर शमी, सबीना, बहनोई सुलेमान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें