फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान,काफी पैसे ऐंठने का भी आरोप

Wed, 05 Jul 2023 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

रिसालू गांव में युवक ने अपने कमरे में मौत को गले लगा लिया। एक युवक व महिला उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठ चुके थे। युवक ने मोबाइल में सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
suicide - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के रिसालू गांव में एक युवक ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी मिलने से आहत होकर खुदकुशी कर ली। वह अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल गया। उससे एक महिला और युवक दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर काफी पैसे ऐंठ चुके थे। उसे अब भी परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन


युवक ने आत्महत्या से पहले मोबाइल में सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में लिया है। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर महिला व एक युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

रिसालू निवासी विकास ने बताया कि उसका छोटा भाई संदीप (29) खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहित था। संदीप रात में अपने कमरे में सोया था। उसकी मां सुबह पांच बजे फ्रिज में दूध रखने गई थी। उसने संदीप को उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसकी मां ने खिड़की से अंदर देखा तो संदीप का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना सेक्टर-29 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन


आरोपी काफी पैसे ऐंठ चुके
पुलिस ने संदीप के मोबाइल की जांच की तो उसमें सुसाइड नोट मिला, जिसमें संदीप ने अपनी मौत का जिम्मेदार सौरभ व एक महिला को बताया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि दोनों उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। वे उससे काफी पैसे भी ऐंठ चुके हैं। अब भी उसे परेशान किया जा रहा हैं। इसलिए वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है। पुलिस ने विकास के बयान पर सौरभ व उक्त महिला पर केस दर्ज किया है।

मामले की जांच चल रही है : एसएचओ
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में एक युवक व महिला पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, एसएचओ, थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें