फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मिला सूसाइड नोट

Mon, 12 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पटवारी का सनसनीखेज कदम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर के राजनगर गली नंबर-तीन में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला खाना खाकर सोई थी और देर रात को ढाई साल के लगातार रोते रहने से ससुर के आने पर मामले का पता चला।
विज्ञापन


महिला के कमरे में एक सूसाइड नोट भी मिला है। आठ मरला चौकी पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर मायका पक्ष के लोगों को सूचित कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत राजनगर निवासी उषा रविवार सुबह मृत मिली। आठ मरला चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया।

पुलिस ने उसके मायका पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि बदायु यूपी निवासी उषा की शादी पांच साल पहले राजनगर पानीपत में रहने वाले प्रताप के साथ हुई थी। प्रताप एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड है।
विज्ञापन


वह शनिवार रात को ड्यूटी पर गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार उषा रात को खाना खाकर अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर सो गई थी। रात करीब ढाई बजे भूख लगने के चलते बच्ची उठ गई और उसकी मां के न उठने पर रोने लगी।

प्रताप के पिता ने बच्ची के  रोने की आवाज सुनकर उषा को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उषा नहीं उठ सकी। प्रताप सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और उसको लेकर एक अस्पताल में पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

आठ मरला चौकी से जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि महिला के कमरे में एक सूसाइड नोट मिला है। उसके मायका पक्ष के लोगों को सूचना दे दी है। मायका पक्ष के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस सोमवार को परिजनों के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें