फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बहू ने सेवानिवृत्त हेडक्लर्क ससुर को अगवा कर पीटा, नहर में फेंकने लगी तो पैर पकड़ मांगी माफी, तब छोड़ा

Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

आरोप है कि घर पहुंचकर सास के साथ भी मारपीट की। महिलाओं संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया। भुक्तभोगी ने बेटे पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में बीबीएमबी से सेवानिवृत्त हेड क्लर्क का उसी की पुत्रवधू ने पांच अन्य महिलाओं के साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया। महिलाएं उसे कार की सीट पर चुन्नी से बांधकर नहर पर ले गईं और नहर में फेंकने लगीं। हेड क्लर्क ने पैर पकड़कर माफी मांगी तो पुत्रवधू ने उसे छोड़ा। इसके बाद उसे बिंझौल गांव ले गई, जहां सास के साथ भी मारपीट की।

विज्ञापन


दंपती का आरोप है कि इस वारदात में उसका मंझला बेटा भी शामिल है। उसने मारपीट में महिलाओं का साथ दिया। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने भुक्तभोगी की शिकायत पर सबसे छोटी पुत्रवधू, मंझले बेटे समेत अन्य महिलाओं पर अपहरण, मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज किया है।

बिंझौल गांव निवासी हवा सिंह ने बताया कि वह 2011 में बीबीएमबी से हेड क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हुआ था। पेंशन से घर का गुजारा चलता है। उसके तीन बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे आशीष ने राजाखेड़ी गांव की रहने वाली श्रुति से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही पुत्रवधू ने अलग रहने की बात कही। इसके बाद बेटा पिछले कई माह से शोंधापुर में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन


बेटे ने पुत्रवधू को माता-पिता के पास रहने और उनकी सेवा करने की बात कही, जिस पर पुत्रवधू ने कई शर्तें रख दी। इनमें एक शर्त यह थी कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह नहीं रहेंगे। इस पर बेटे ने सहमति जताई। वह वापस घर आकर रहने लगे। कुछ दिन पूर्व बहू ने गाली गलौज शुरू कर दी, जिस पर बेटे ने उसे धमका दिया था।

बहू ने उनकी आठ मरला चौकी पुलिस से शिकायत की, जिस पर उनका राजीनामा हो गया था और 20 सितंबर को बहू अपने मायके चली गई। हवा सिंह ने बताया कि वह सोमवार सुबह 10 बजे अपने घर से केले लेने गोहाना मोड़ गया था। वह रेहड़ी के पास पहुंचा तो उसके पास कार आकर रुकी। कार से तीन-चार महिलाएं और पुरुष उतरकर आए।

उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। उसे सड़क पर गिराकर पीटने लगे। वह मारपीट की वजह से बेहोश हुआ तो आरोपी उसे उठाकर एनएफएल के पास नहर के नजदीक ले गए और कहने लगे कि इसे नहर में फेंक देते हैं ताकि किसी को पता न चले। उसे होश आया तो वह आरोपियों के पैर पकड़ने लगा। इस पर आरोपियों ने उसकी अपील मान ली। आरोप है कि उसका मंझला बेटा विकास भी इस वारदात में शामिल है।

कार में चुन्नी से बांध घर में घुसी, पत्नी को पीटा
हवा सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कार को बिंझौल गांव के पास ठेके के समीप रोक दिया। उसे गाड़ी में चुन्नी से बांध दिया और पुत्रवधू और अन्य महिलाएं उसके घर गईं और उसकी पत्नी प्रेम कुमारी को खींचकर बाहर लाईं। उसके साथ भी मारपीट की गई। उसका बेटा विकास भी आरोपी महिलाओं का साथ दे रहा था।

बेटे से 70 हजार रुपये मांगे तो दी मारने की धमकी
पिता हवा सिंह ने बताया कि बेटे विकास पर चोरी का मुकदमा दर्ज है। बेटे ने उससे 70 हजार रुपये उधार लिए थे। वह रुपये वापस मांग रहा था तो बेटे ने इसी रंजिश में उसके साथ मारपीट की योजना बनाई और छोटी बहू का साथ दिया।

पीड़ित की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रेखा, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें