फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: कबाड़ कारोबारी संजीव के मर्डर का पर्दाफाश, दो दोस्तों ने एक लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या

Tue, 25 Jan 2022 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

भांजे को संजू की हत्या के लिए सुपारी के एक लाख दिए व भांजे ने अपने दो दोस्तों संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में प्रयोग करने के लिए यूपी के बिजनौर से बाइक चोरी की थी। वहीं देशी पिस्तौल और कट्टे भी खरीदे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के जगदीश नगर निवासी कबाड़ कारोबारी संजीव उर्फ संजू गुप्ता ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश हो गया है। दो दोस्तों ने अपने भांजे को एक लाख की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई थी। भांजे ने अपने साथियों के साथ संजू गुप्ता को गोली से उड़ा दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भांजे की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने आरोपियों की पहचान हाली कॉलोनी निवासी अब्दुल मुतलीब , यूपी के बिजनौर एवं हाल में छोटूराम चौक निवासी शमशाद उर्फ शानू, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी रियासत उर्फ सलीम और यूपी के बिजनौर के गांव शेरकोट निवासी सुहेल के रूप में हुई है।

संजू गुप्ता के दोस्त आरोपी अब्दुल और शमशाद ने अपने भांजे शहनवाज को एक लाख रुपये देकर हत्या करवाई थी। आरोपी शमशाद रिश्ते में अब्दुल का जीजा और शहनवाज का मामा लगता है।

जुए के कारोबार में थे तीनों साझेदार

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अब्दुल और शमशाद पहले संजू गुप्ता से साथ जुए का अवैध धंधा करते थे। छह माह पहले संजू गुप्ता ने दोनों से अलग होकर यही धंधा शुरू कर दिया। इससे अब्दुल और शमशाद को नुकसान हुआ। इससे नाराज होकर हत्या की साजिश रचकर उसे अंजाम दिया गया। 

वारदात के लिए यूपी से चोरी की बाइक, तीन दिन तक की रेकी

शहनवाज ने हत्या करने के लिए अपने साथ रियासत उर्फ सलीम और सुहेल को तैयार किया। अवैध पिस्तौल और कारतूस खरीदे।  रियासत और सुहेल ने बिजनौर से एक बाइक चोरी की और इसी बाइक पर तीन दिन तक संजू गुप्ता की रेकी की। गत वर्ष 17 नवंबर की शाम कुटानी रोड पहलवान चौक के नजदीक संजू गुप्ता की हत्या कर दी।

हत्या से पहले गांव जाकर छिप गए थे पार्टनर

संजू गुप्ता के पार्टनर आरोपी अब्दुल व शमशाद खुद पर शक जाने से बचाने के लिए वारदत पांच दिन पहले ही यूपी में शमशाद के गांव चांदपुर चले गए।  दोनों ने अपने फोन बंद कर लिए थे। 

इस प्रकार खुलती गईं परतें

सीआईए-2 प्रभारी ने बताया कि 18 जनवरी 2021 को कच्चा कैंप से दोनों पार्टनर अब्दुल मुतलीब और शमशाद उर्फ शानू को काबू किया। इन्होंने सुपारी देकर भांजे शहनवाज से संजू गुप्ता की हत्या कराना कबूल किया। दोनों आरोपियो को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड के दौरान भांजे शहनवाज के साथी रियासत उर्फ सलीम और सुहेल को  21 जनवरी को हाली कॉलोनी में छोटू राम चौक से काबू किया।

भांजे की धरपरकड़ के लिए दोस्तों को सात दिन की रिमांड पर लिया

मुख्य आरोपी शहनवाज का पता लगाने के लिए पुलिस ने सुहेल और रियासत को सात दिन की रिमांड पर लिया है। वारदात में प्रयोग बाइक, अवैध पिस्तौल, एक लाख की नकदी बरामद की जाएगी। फिलहाल शमशाद के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक अवैध पिस्तौल और दो मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी शमशाद व अब्दुल को को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हेलमेट पहनकर दिया था वारदात को अंजाम

घटना 17 नवंबर 2021 की शाम को हुई थी। राजू गुप्ता ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शौकीन भागता हुआ घर आया था, जिसने बताया था कि वह संजू के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। बाइक को शौकीन चला रहा था, संजू पीछे बैठा था। कुटानी रोड पर पहलवान चौक के नजदीक फैक्टरी के पास पहुंचने पर पीछे से हेलमेट पहनकर दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए।

विज्ञापन


पहले उन्होंने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। जिस वजह वह जमीन पर गिर गए। इसी दौरान आरोपियों ने संजू को पिस्तौल से तीन गोलिया मार संजू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। उन्होंने शौकीन पर भी फायर किया, लेकिन वह बच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें