फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: दुकानदार से मांगी लिफ्ट, फिर आंखों में मिर्च डाल डिग्गी से दो लाख रुपये निकाल हुए फरार

Tue, 28 Mar 2023 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

बिहार के बिशनरामपुर निवासी विश्वनाथ कुमार ने बताया कि वह समालखा की दुर्गा कॉलोनी में रहता है और एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता है। उसकी घर के सामने ही करियाना की दुकान भी है, जिसको पत्नी संभालती है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी और पीड़ित दुकानदार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के समालखा क्षेत्र में दुकानदार से लिफ्ट मांगने वाले दो युवकों ने ही उसकी एक्टिवा से दो लाख रुपये चोरी कर लिए। रास्ते में आरोपियों ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। दुकानदार रुककर आंखें धोने लगा तो आरोपियों ने डिग्गी से रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार ने आरोपियों को उनके ठिकाने तक भी छोड़ा, लेकिन बाद में अपनी डिग्गी चेक करने पर उसे चोरी का पता चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


बिहार के बिशनरामपुर निवासी विश्वनाथ कुमार ने बताया कि वह समालखा की दुर्गा कॉलोनी में रहता है और एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता है। उसकी घर के सामने ही करियाना की दुकान भी है, जिसको पत्नी संभालती है। रविवार को वह दुकान पर था। दोपहर तीन बजे दो युवक दुकान पर सामान लेने आए। सामान देने के बाद उसकी पत्नी दुकान पर आ गई।

इसके बाद वह दुकान से दो लाख रुपये नकदी डिग्गी में डालकर जाने लगा। दोनों युवकों ने गांव पट्टीकल्याणा तक लिफ्ट मांगी। वह दोनों को एक्टिवा पर बैठाकर चलने लगा। रास्ते में सीएनजी पंप और 70 माइल स्टोन ढाबा के बीच उसकी आंखों में जलन हुई। उसने एक्टिवा रोक कर पानी से अपनी आंखों साफ की। इसके बाद वे वहां से फिर से चल पड़े। पट्टीकल्याणा पुल के पास दोनों युवकों को छोड़ दिया। कुछ देर बाद एक्टिवा को फिर से चेक किया तो उसमें रखी नकदी चोरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें