फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: विद्यानन्द कालोनी में सिर में ईंट मारकर युवक की हत्या, खाली प्लाट में मिला शव; कुछ साथी हिरासत में

Wed, 12 Nov 2025 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

कालोनी के रोहताश ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है, जिसमें सबसे छोटा कमल सनौली रोड पर एक पत्थर के गोदाम में लोडिंग का काम करता था। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गया था। रात को वापस नहीं आया तो सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में थाना चांदनी बाग की विद्यानन्द कॉलोनी में एक युवक कमल की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव कालोनी में ही एक खाली मकान में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कालोनी के रोहताश ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है, जिसमें सबसे छोटा कमल सनौली रोड पर एक पत्थर के गोदाम में लोडिंग का काम करता था। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गया था। रात को वापस नहीं आया तो सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 7 बजे कालोनी के ही एक खाली प्लॉट में कमल का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी महिपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें