फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: सेंट्रल के आप विधायक रमन अरोड़ा को गैंगस्टरों ने दी मारने की धमकी, पांच करोड़ की रंगदारी की मांग

Wed, 12 Nov 2025 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

विधायक को मिली धमकी के बाद से शहरवासियों में चिंता का माहौल है। विपक्षी दलों ने भी इस मामले की निंदा करते हुए पंजाब सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विधायक रमन अरोड़ा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा से गैंगस्टरों के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विधायक रमन अरोड़ा को 8 नवंबर को एक विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एक बड़े गैंगस्टर ग्रुप से बताते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। विधायक ने उस कॉल को नजरअंदाज कर दिया। अगले दिन उन्हें दोबारा धमकी भरा फोन आया। इस बार धमकी और भी गंभीर थी। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनके परिवार को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

इसके बाद विधायक ने तुरंत इसकी शिकायत जालंधर के पुलिस कमिश्नर को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से कॉल की लोकेशन और विदेशी नंबर की पहचान की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और विधायक के आवास व कार्यालय के आसपास निगरानी भी तेज कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें