फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: जिंदगी से नफरत हो गई, जीने की इच्छा नहीं... भाई को मैसेज भेज लापता हुआ फैक्टरी कर्मी, नहर किनारे मिली बाइक

Thu, 12 Aug 2021 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

बाबर ने नोट में लिखा कि मेरी वजह से किसी का भी दिल दुखा हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मुझे माफ कर देना। हार गया यार जिंदगी से। सॉरी बेटा मुझे माफ कर देना और निशा सबसे बड़ा गुनहगार तो मैं तुम्हारा हूं।
विज्ञापन
लापता हुआ युवक बाबर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत से एक युवक संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गया। इससे पहले उसने अपने भाई को एक पेज का नोट व्हाट्सएप किया जिसमें लिखा था कि जिंदगी से नफरत हो गई है, अब जीने की इच्छा नहीं रही। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसकी बुलेट बाइक दिल्ली पैररल नहर किनारे खड़ी मिली। परिजनों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी है।

विज्ञापन


नूरवाला निवासी इश्हाक ने बताया कि वह आठ बहन भाई हैं। उसका दूसरे नंबर का भाई बाबर बिंझौल नहर से आगे एक फैक्टरी में काम करता है। वह सुबह करीब 11 बजे घर से फैक्टरी के लिए निकला था। दोपहर करीब 12:31 बजे बाबर का व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसको पढ़ते ही वह उसे ढूंढने निकल गए। करीब एक बजे बिंझौल नहर के पुल के पास बाबर की बुलेट बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। उन्होंने आसपास बाबर की तलाश की, कोई पता नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने असंध रोड पुलिस चौकी को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बाबर शादीशुदा है। उसकी पत्नी निशा और सात साल के बेटे अबरार और उससे दो छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।


नोट में लिखा, मुझे पता है, मैं गलत कर रहा हूं
मैं जो भी कर रहा हूं, अपनी इच्छा से कर रहा हूं। बिना किसी के दबाव के, मुझे पता है कि ये गलत कर रहा हूं। मेरे पास कोई और रास्ता नहीं है, सिवाए मौत के। अपनी जिंदगी से बहुत परेशान हूं, बहुत दुखी हूं। मम्मी-पापा, मेरे भाई, पत्नी निशा और मेरे बच्चों मुझे माफ कर देना। इश्हाक भाई मेरे अबरार को किसी अच्छे स्कूल में पढ़ाना और अच्छी शिक्षा देना। भाइयों मेरे बच्चों का भी अपने बच्चों की तरह ख्याल रखना। मुझे अपनी जिंदगी से नफरत हो गई है, अब जीने की इच्छा नहीं रही। मेरी वजह से किसी का भी दिल दुखा हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मुझे माफ कर देना। हार गया यार जिंदगी से। सॉरी बेटा मुझे माफ कर देना और निशा सबसे बड़ा गुनहगार तो मैं तुम्हारा हूं।

भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर बाबर की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें