फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लव मैरिज कर युवक पत्नी के साथ आया था ससुराल, सालों ने खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 26 May 2022 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत

सार

शामली के गांव गोगवान निवासी अनिल ने तीन माह पहले मनीषा के साथ लव मैरिज की थी। मनीषा ने मायके जाने की जिद की। पत्नी अपने परिवार से अनिल को मिलवाना चाहती थी। अनिल पत्नी की जिद पर पानीपत के गांव जाटल स्थित ससुराल आने को राजी हो गया।
विज्ञापन
घायल अनिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव मैरिज के बाद ससुराल जाना एक युवक को महंगा पड़ गया। ससुराल गया पति अस्पताल पहुंच गया। ससुराल जाने पर उसके सालों ने उसे खंभे से बांध दिया और जमकर पीटा। आसपड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसे छुड़वाया और उसकी जान बचाई। मामला पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र का है। पुलिस ने पति की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शामली के गांव गोगवान निवासी अनिल ने तीन माह पहले मनीषा के साथ लव मैरिज की थी। मनीषा ने मायके जाने की जिद की। पत्नी अपने परिवार से अनिल को मिलवाना चाहती थी। अनिल पत्नी की जिद पर पानीपत के गांव जाटल स्थित ससुराल आने को राजी हो गया। बुधवार को दोनों शामली से गांव जाटल पहुंचे।  पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे वह पत्नी मनीषा के साथ ससुराल पहुंचा। उसे देखते ही पत्नी के परिवार के लोगों का पारा चढ़ गया।

मारपीट और गालीगलौच तक नौबत आ पहुंची। इतने में साले सुरेंद्र और सुनील ने उसे धर दबोचा और उसे घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आए और गली में एक खंभे से बांध दिया। दोनों घर के अंदर से डंडे लेकर आए और उसे बुरी तरह पीटा। सरेआम पिटाई होते तक आसपड़ोस के लोग भी आ गए। कुछ लोगों ने अनिल को किसी तरह उसके सालों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद मनीषा अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका उपचार कराया गया। इसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचे और मामले में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें