सिरसा की फ्रेंडस कॉलोनी में विदेश से आई युवती के पर्स से चोरी हो गई। मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत भेजी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाने में दी शिकायत में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को उसकी भांजी अंजली जर्मनी से आई थी। उसके बाद दूसरी भांजी सुनीता भी आ गई।
उन्होंने बताया कि घर में पेंट का काम चल रहा था और कुछ युवक काम पर लगे थे। कृष्ण कुमार ने बताया कि 18 मई को जब उसकी भांजी अंजलि वापस जाने के लिए सामान पैक करने लगी तो देखा कि पर्स में रखा सामान चोरी हो गया, इसमें नकदी भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि अंजलि के पर्स से करीब 6000 यूरो करेंसी और 25000 रुपये भारतीय करेंसी चोरी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है