महेश और राजू दिनभर मजदूरी कर थक चुके थे। वे शाम को आकर सिलिंडर भी नहीं भरा पाए और चाय बिस्किट खाकर लेट गए। उसकी आग लगने से दम घुटने पर आंख खुली तो उसका भाई राजू नहीं मिला। उसने उसको आवाज लगाई और कई जगह तलाश किया। उसके चिल्लाने पर पास पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। डायल -112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और राजू को बाहर निकाला। उस समय तक काफी देर हो चुकी थी। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
फ्रिज और चूल्हा आग लगने का कारण
बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। उन्होंने दूसरे चूल्हे पर चाय बनाई थी और बिस्किट खाकर सो गए थे। एक जानकार की माने तो आग लगने का कारण फ्रिज में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि चूल्हे की आग इसका कारण रही है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराएगी।