फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी से दिन दहाड़े छह साल की बच्ची का अपहरण,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 27 Sep 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी मंडी से दिनदहाड़े छह साल की एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया। बच्ची का अपहरण एक ही व्यक्ति ने बड़ी चतुराई के साथ किया। अपहरणकर्ता ने पहले बच्ची के बड़े भाई को 10 रुपये दिए फिर बच्ची की उंगली पकड़कर अपने साथ ले गया। इस दौरान बच्ची का पिता मंडी में सब्जी लेने के लिए गया था। पूरी वारदात दुकान पर लगे एक सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सब्जी मंडी से दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने छह साल की बच्ची साबिया हातुन का अपहरण कर लिया। बच्ची अपने पिता मेनुदीन निवासी सेठी चौक के साथ सब्जी मंडी में गई थी। इस दौरान उसके साथ उसका बड़ा बेटा इरसाद (8) भी था। पिता मेनदीन मंडी में सब्जी खरीदने के लिए चले गए। अपहरणकर्ता इसी का फायदा उठाकर बच्ची की उंगली पकड़कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला कैद हो गया। मेनुदीन ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है और पिछले कई सालों से सनौली रोड स्थित सेठी चौक पर रहता है। वह पेशे से रिक्शा चालक है। रविवार को वह अपनी छह वर्षीय बेटी साबिया हातून व आठ साल के बेटे इरशाद के साथ सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गए थे।

बच्ची के अपहरण के बाद डीएसपी हैडक्वार्टर जगदीप दूहन मौके पर पहुंचे। सीआईए-वन, सीआईए-टू व स्पेशल स्टाफ को भी इसकी सूचना दे दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची सभी क्राइम यूनिट सनौली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बच्ची की तलाश में जुट गई। बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान पर निकल गई। पुलिस की चार टीमों द्वारा 10 घंटे की तलाशी के बाद भी बच्ची का कहीं भेद नहीं लगा।
विज्ञापन


पांच मिनट में दिया वारदात को अंजाम
रविवार की शाम 3:58 बजे मेनुदीप अपने बच्चों के साथ रिक्शा पर सवार होकर सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए पहुंचा। मेनुदीप 3:59 पर बच्चों को रिक्शा पर छोड़कर सब्जी लेने के लिए चला गया। 4:02 मिनट पर रिक्शा के पास एक व्यक्ति आया। इस दौरान दोनों बच्चे रिक्शा पर खेल रहे थे। व्यक्ति आकर दोनों बच्चों के साथ बातचीत करने लगा। 4:07 बजे व्यक्ति ने इरशाद को 10 रुपये दिए और बच्ची की उंगली पकड़कर अपने साथ ले गया।

हरकतों से लग रहा है परिचित
सीसीटीवी कैमरों में कैद अपहरण की पूरी वारदात को देखकर लग रहा है कि बच्ची का अहपरण किसी परिचित ने ही किया है। अपहरणकर्ता दोनों बच्चों के पास आकर खड़ा होता है और दोनों से बात करने लग जाता है। अपहरणकर्ता को देखकर दोनों बच्चे भी खुश नजर आते हैं। दोनों बच्चे भी अपहरणकर्ता से अच्छी तरह से बातचीत करते हैं। अपहरणकर्ता इरशाद को 10 रुपये देता है, तभी साबिया हातून भी खुद अपहरणकर्ता की उंगली पकड़कर उसके साथ चली जाती है।

गोल-गप्पे खिलाने का लालच देकर किया अपहरण
अपहरणकर्ता ने छह साल की साबिया हातून को अपने साथ चलने के लिए गोल-गप्पों का लालच दिया था। सब्जी लेकर लौटे मेनुदीन ने बेटे इरशाद से साबिया हातून के बारे में पूछा तो इरशाद ने बताया कि एक अंकल बहन को गोल-गप्पे खिलाने के लिए ले गया है। मेनुदीन ने बच्ची की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कही भेद नहीं लगा।

नई सब्जी मंडी से एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। उसका कहीं पर भी भेद नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में अपहरणकर्ता कोई रिश्तेदार नजर आ रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर बच्ची को बरामद कर लेगी।
विज्ञापन

बलबीर सिंह, प्रभारी, बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें