फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पंडित बताकर महिला को ठगा: कहा- आपसे माता लक्ष्मी नाराज हैं, 81 कदम चलकर आओगी तो मान जाएंगी, सामान लेकर हुए फरार

Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत(हरियाणा)

सार

पानीपत में ठगों ने खुद को पंडित बताकर महिला को उलझाया और माता लक्ष्मी को खुश करने की बात कही। पंडित बने ठग ने उससे सोने की अंगूठी और पर्स ले लिया। फिर वो मंत्र पढ़ने लगा। महिला को 81 कदम चलने की कहकर सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में सनौली रोड पर निजी अस्पताल में दवाई लेने गई महिला से दो ठगों ने खुद को पंडित बताकर सोने के गहने लूट लिए। ठगों ने महिला को अपनी बातों में उलझाया फिर उससे गहने उतरवा लिए। ठगों ने महिला को कहा कि आपसे माता लक्ष्मी नाराज है, आपको 81 कदम चलकर वापस आना होगा। महिला 81 कदम चलकर वापस लौटी तो दोनों ठग फरार मिले। पीड़िता ने अज्ञात ठगों के खिलाफ चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव सिवाह निवासी मुक्ता ने बताया कि वह गृहिणी है। उसको दो दिन से बुखार था। वो सोमवार को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दवा लेने गई थी। जब वह मयूर मिष्ठान भंडार के पास पहुंची तो एक अनजान युवक उनसे पता पूछने लगा। इसी बीच एक दूसरा युवक पास आया और बोला कि यह पंडित है और आपका भविष्य बता सकता है। तब पंडित बने ठग ने कहा कि माता लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। वो उपाय बताएगा अगर उसने उसका कहना मान लिया तो माता लक्ष्मी मान सकती है। वो उसकी बातों में आ गई। 

यह भी पढ़ें ः सिपाही भर्ती परीक्षा: बीकॉम पास युवक इंटर पास से दिलाना चाहता था पेपर, एक जैसे कपड़े पहनकर पहुंचे, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित बने ठग ने उससे सोने की अंगूठी और पर्स ले लिया। फिर वो मंत्र पढ़ने लगा। ठगों ने उससे कहा कि उसे 81 कदम चलकर वापस आना है। उसने ठग की बात मानकर सोने की अंगूठी और पर्स पंडित को थमा दिया और 81 कदम चलने लगी। जब वापस आई तो दोनों ठग वहां से फरार मिले। उसने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें