फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: बीकॉम पास युवक इंटर पास से दिलाना चाहता था पेपर, एक जैसे कपड़े पहनकर पहुंचे, दोनों गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)

सार

अभ्यर्थी ने बायोमीट्रिक करके व आई कार्ड दिखाकर केंद्र में प्रवेश किया और बाथरूम में अपनी आईडी छुपाकर तबीयत खराब होने का नाटक करते हुए बाहर आ गया। इसी दौरान दूसरे युवक ने परीक्षा केंद्र के अंदर घुसने का प्रयास किया। वह अभ्यर्थी जैसे ही कपड़े पहने हुए था। जिसपर पुलिसकर्मी की नजर पड़ गई और उसने आरोपी को रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देने के प्रयास में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बीकॉम पास अभ्यर्थी अपनी जगह एक इंटर पास युवक से परीक्षा दिलाना चाहता था। इसके लिए दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर आए थे, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। दोनों ही आरोपी झज्जर के निवासी हैं, जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।   

विज्ञापन


थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सेंटर-162 दिल्ली पब्लिक स्कूल के सुपरिटेंडेंट रविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के सत्र में झज्जर वासी सौरव ने साढ़े 9 बजे बायोमीट्रिक करके व आई कार्ड दिखाकर केंद्र में प्रवेश किया था। उसके बाद वह बाथरूम चला गया तथा वहां अपनी आईडी छुपा कर तबीयत खराब होने का नाटक करते हुए बाहर आ गया। गेट पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे उल्टियां लग रही और उसकी दवा बाहर है। इसी दौरान जब पुलिस कर्मी उससे पूछताछ कर रहे थे तभी दूसरे युवक सुमित ने परीक्षा केंद्र के अंदर घुसने का प्रयास किया।

इस पर एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ गई और उसने आरोपी को रोककर पूछताछ की। उसके बाद मामले की सूचना ज्योतिसर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज राम स्नेही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों को काबू करके पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने बाथरूम से सौरव की आईडी भी बरामद की। जांच पड़ताल के बाद आरोपी सौरव ने सिपाही भर्ती की परीक्षा भी दी, लेकिन परीक्षा के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


केयूके थाना प्रभारी मांगेराम ने बताया कि दोनों युवकों की मुलाकात करीब पांच साल पहले दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 व 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें ः शिक्षा: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, विद्यार्थी 5 नवंबर तक भर सकते हैं ऑनलाइन फार्म
विज्ञापन


एक जैसे कपड़ों से पुलिस को हुआ शक

चौकी इंचार्ज राम स्नेही ने बताया कि दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। दोनों ऐज ग्रुप में भी सेम ही है। जैसे ही पुलिस कर्मियों ने सौरव व सुमित को एक जैसे कपड़े पहने देखा तो उनको शक हो गया। फिर पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि सुमित सौरव की जगह परीक्षा देने आया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें