फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बेसहारा गोवंशों का आंतक: पूर्व फौजी को सांड ने उठाकर पटका, सेक्टर-25 पशुओं ने गाड़ी का शीशा तोड़ा

Sat, 10 Jun 2023 03:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के गांव सिवाह निवासी आढ़ती भूपेंद्र ने बताया कि उनके पिता जयसिंह(67) रिटायर्ट फौजी थे। वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने पशुबाडे से अपने घर लौट रहे थे, रास्ते में सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया, यहां तक उन्हें बुरी तरह कुचल दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में बेसहारा गोवंश की टक्कर से एक ओर जान चली गई। गांव सिवाह में शुक्रवार रात पशुबाड़े से घर जा रहे पूर्व फौजी की सांड की टक्कर से मौत हो गई। वहीं शनिवार को सेक्टर 25 में आवारा गोवंशों की टक्कर से एक नई गाड़ी का शीशा टूट गया। इन हादसों पर जिम्मेदार मौन है, निगम की तरफ से गोवंश मुक्त अभियान चलाया हुआ है, लेकिन अभी तक शहरवासियों को इनसे निजात नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


नगर निगम ने चला रखा है गोवंश मुक्त शहर अभियान
गांव सिवाह निवासी आढ़ती भूपेंद्र ने बताया कि उनके पिता जयसिंह(67) रिटायर्ट फौजी थे। वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने पशुबाडे से अपने घर लौट रहे थे, रास्ते में सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया, यहां तक उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। हादसे की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और पिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव लेकर पानीपत अस्पताल पहुंचे, जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जयसिंह के दो बेटे और एक बेटी है। उसके छोटे बेटे शिक्षक नरेंद्र की दो साल पहले अटैक से मौत हो गई थी।

गांव में बेसहारा पशुओं का आतंक, नहीं हो रही सुनवाई
गांव सिवाह के लोगों ने बताया कि गांव में बेसहारा गोवंशों की संख्या ज्यादा है। गांव सिवाह में गोवंश की टक्कर से महिला की मौत हो चुकी है, जो पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उनके गांव में गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गोवंश बेसहारा घूमते है, वह शिकायत कर चुके है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-25 में गोवंश ने नई गाड़ी का शीशा तोड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में दो गोवंश आपस में लड़ रहे थे, इसी बीच उन्होंने पास खड़ी एक कैरेंस गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ी का शीशा टूट गया। वीडियो शनिवार की पानीपत के सेक्टर 25 की बताई जा रही है, साथ ही मैसेज भी वायरल हो रहा है कि हादसा स्थल से कुछ दूरी पर ही मेयर के पिता का घर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें