फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में वूलटैक्स कंपनी में भीषण आग: फैक्टरी में दरी-कंबल बनाने का होता है काम, आसपास का एरिया खाली करवाया

Tue, 21 Mar 2023 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत की देशराज कॉलोनी में कृष्णा वूलटैक्स नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में मंगलवार सुबह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया।
विज्ञापन
पानीपत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत शहर की देशराज कॉलोनी में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों एक फैक्टरी में आग लग गई। आग को देख पड़ोसियों ने फैक्टरी मालिक को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचा और दमकल को सूचित किया। दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और आसपास के एरिया को खाली करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


संकरी गलियों में दमकल पहुंचने में दिक्कत
वहीं दूसरी और फायर ब्रिगेड को भी गली संकरी होने के कारण मौके पर पहुंचने में बड़ी मुश्किल आ रही है। दूसरी फैक्टरी की छतों पर चढ़कर फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। और इस आग में कोई भी जानी नुकसान होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में गैराज में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर हुई खाक, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी में मजदूर आने शुरू हुए थे
मिली जानकारी के अनुसार देशराज कॉलोनी में कृष्णा वूलटैक्स नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में मंगलवार सुबह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। फैक्टरी में दरिया और कंबल बनाने का काम होता था। ग़नीमत रही कि जिस वक्त आग लगी, फैक्टरी में कोई भी मजदूर काम पर नहीं था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें