फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: महिला हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास पर फंदे पर लटकाने का आरोप

Mon, 20 Feb 2023 02:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत से एक महिला हेड कांस्टेबल की मौत का मामला सामने आया है। मामले में भाई का आरोप है कि पति और सास ने मिलकर पत्नी को फंदे पर लटका कर हत्या की है। साथ ही शादी के बाद से ही राकेश ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
मृतक विवाहित और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के मतलौडा में सोमवार को एक महिला हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से दस मिनट पहले ही महिला ने अपने भाई को कॉल कर सास व पति द्वारा मारपीट करने की सूचना दी थी।  भाई का आरोप है कि पति और सास ने मिलकर पत्नी को फंदे पर लटका कर हत्या की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दिया।पानीपत के जाटल रोड पीपल वाली गली निवासी रविंद्र ने बताया कि उसकी बहन रीना(35) वर्ष 2007 में हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी।

विज्ञापन




फांसी की सूचना से 10 मिनट पहले ही महिला ने भाई को कॉल कर दी थी मारपीट करने की सूचना
वर्ष 2010 में उन्होंने मतलौडा निवासी राकेश कुमार के साथ शादी की थी।शादी के बाद से ही राकेश ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह काफी बार दहेज की मांग के चलते राकेश को पैसे दे चुके थे, कई बार उन्होंने सामान भी दिया, लेकिन आरोपी की लगातार मांग बढ़ती चली गई। सास मूर्ति देवी भी रीना को प्रताड़ित करती थी,उसके साथ गाली गलौज करती थी।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे उसके पास बहन का फोन आया और बताया कि पति और सास मिलकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वह जब तक कुछ कह पाता इससे पहले ही फोन कट गया। 10 मिनट बाद पति का उसके पास कॉल आया, जिसने कहा कि तुम्हारी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुए सास और पति
रविंद्र ने बताया कि आरोपी पति और सास बहन को लेकर उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वह अस्पताल गया तो उसे कोई नहीं मिलाज़ वहां पर बहन का शव पड़ा हुआ था। सास और पति दोनों फरार हो चुके थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर बहन को फंदे पर लटकाया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

पानीपत के साथ-साथ कैथल में भी सेवाएं दे चुकी है हेड कांस्टेबल

रीना पानीपत में पुलिस लाइन, पुराना औद्योगिक थाना में ड्यूटी कर चुकी है, वहीं तीन माह पहले उनका कैथल में ट्रांसफर हुआ था। कैथल में एक माह ड्यूटी के बाद वापस दो माह पहले पानीपत आ गयी थी। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पुलिस लाईन पानीपत में थी। उसे पुलिस लाइन क्वार्टर भी मिला हुआ था।

1 दिन पहले ही सोने की चैन और वॉशिंग मशीन दी थी
भाई रविंद्र ने बताया कि जीजा राकेश की मांग पर उन्होंने एक दिन पहले ही सोने की चैन और वाशिंग मशीन बहन के घर पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग कम नही हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें