कहने लगे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर है। उससे रुपयों की मांग करने लगे। उसने अपने पिता को फोन किया। उनके पिता 10 लाख रुपये लेकर आए और रिलायंस गैस वाली गली में पहुंचकर पिता से रकम आरोपियों ने ले लिए। इसके बाद उन्हें बस स्टैंड के सामने अस्पताल के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। जाते समय उन्हें घर जाने के लिए 100 रुपये किराया भी दिया।
अगले दिन पुलिस में शिकायत की गई। थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच की गई। इस जांच के बाद आरोपियों को ट्रेस किया गया है। एसीपी का कहना है कि इस वारदात में शामिल जसकरण खन्ना, निवासी हुकम सिंह रोड और अजय नेगी निवासी शरीफपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भूपिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी शरीफपुरा, कुणाल महाजन उर्फ केशव उर्फ कन्नू निवासी मेन गेट शिवाला रोड, मयंक महाजन निवासी शरीफपुरा और साहिल दुग्गल उर्फ लाली निवासी शरीफपुरा को केस में नामजद किया गया है। जो आरोपी अभी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से 16000 की रकम भी बरामद की गई है।