फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला को लगाई कॉपर टी

Fri, 04 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के इलाज पर एक बार फिर से सवाल उठ गए हैं। सौदापुर की एक महिला ने डिलीवरी के बाद बिना बताए कॉपर-टी लगाने का आरोप लगाया है। महिला ने सीएमओ को शिकायत देकर आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई करने और कॉपर-टी निकालने की मांग की है। सीएमओ ने दंपति को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


जिले के सौदापुर निवासी महिला कविता ने सीएमओ डॉ. इंद्रजीत धनखड़ को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी एक जनवरी 2014 को सिविल अस्पताल पानीपत में डिलीवरी हुई थी और उसने लड़के को जन्म दिया था। उसके पेट में दिन पहले दर्द हो गया। उसका पति संदीप उसको लेकर मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल में गया। जहां पर डॉक्टर ने उसका चेकअप किया।

डॉक्टर ने पेट में दर्द होने का कारण कॉपर-टी बताया। उसने डॉक्टर को बताया कि उन्होंने तो कॉपर-टी नहीं लगवा रखी है। महिला ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने उसको कॉपर-टी लगा दी। उसने सीमएओ को शिकायत देकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने और कॉपर-टी उतारने की मांग की।
विज्ञापन


गत कई दिनों से उठ रहे हैं सवाल
सिविल अस्पताल में इलाज पर कई दिनों से सवाल उठ रहे हैं। एक तीन साल की डायरिया से पीड़ित बच्ची की गत दिनों मौत हो गई थी। काबड़ी रोड कच्चा फाटक निवासी परिजनों ने एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगाया था। कई दिन पहले एक गांव निवासी महिला व उसके नवजात बच्चे की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।

सौदापुर की एक महिला ने बिना जानकारी के कॉपर-टी लगाने की शिकायत दी है। यह मामला गंभीर है। महिला को कॉपर-टी निकलवाने का आश्वासन दिया गया है। वे मामले की जांच करेंगे और किसी तरह की लापरवाही मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें