फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में हादसा: मां के साथ सड़क पार कर रहा था पांच साल का इरफान, तेज फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से मौत

Fri, 03 Jun 2022 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

बच्चे की मां जुबैदा पश्चिम बंगाल निवासी है। उसके पिता फिरोज गांव हुगली में रहते हैं, जबकि मां बच्चों के साथ महराना में किराये के मकान में रहती है और गोहाना रोड पर मदरसे में खाना बनाने का काम करती है।
विज्ञापन
पानीपत में हादसे के बाद विलाप करते बच्चे के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गोहाना रोड पर एनसीआरटी स्कूल के सामने मां के साथ सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय मासूम को फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बच्चे और उसकी मां को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी जुबैदा ने बताया कि उसके पति फिरोज गांव हुगली में रहते हैं, जबकि वह अपने बच्चों के साथ पानीपत में गांव महराना में किराये के मकान में रहती है और गोहाना रोड पर एनसीआरटी स्कूल के सामने मदरसे में खाना बनाने का काम करती है। वह अपने बेटे इरफान अली (5)के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे मदरसे में जा रही थी। जब वह मदरसे के सामने पहुंची और बेटे के साथ सड़क पार करने लगी तो एक फॉर्च्यूनर कार चालक तेज रफ्तार में आया और सीधा बेटे को टक्कर मारकर फरार हो गया। वह घायल बेटे को सामने के अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे है, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी है। इरफान तीसरे नंबर का बेटा था।

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

हादसे की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया और बच्चे की मां के बयान दर्ज कर पुलिस ने पंचनामा तैयार किया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें