पानीपत के गांव रेरकला निवासी दीपक ने बताया वह अपने निजी काम से जा रहा था। जव वह दिल्ली पैरलल नहर किनारे लोहे के पुल के पास पहुंचा तो उसे नहर में एक नवजात का शव दिखा। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में शनिवार को एक नवजात बच्चे का शव मिला। शव को देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
गांव रेरकला निवासी दीपक ने बताया वह अपने निजी काम से जा रहा था। जव वह दिल्ली पैरलल नहर किनारे लोहे के पुल के पास पहुंचा तो उसे नहर में एक नवजात का शव उतराता हुआ दिखा। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। शव फ़िलहाल नवजात शिशु का लग रहा है। पेट पर चिमटी लगी हुई है। सदर थाना पुलिस मामले की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है और आसपास के गांव व पड़ोसी जिलों से संपर्क साधने में जुट गई है।