महेंद्रगढ़ के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मोहित एवं उसके तीन साथियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उनके खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। एक साल पहले मोहित ने बब्बु के खिलाफ 379बी के तहत मामला दर्ज करवाया था। उसी मामले में 27 सिंतबर को तारीख में मोहित की गवाही होनी है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 02 सितंबर की रात को वह, उसका साथी गीतांश, तरुण यादव, रवि उर्फ रब्बू मोहल्ला कुम्हारान में तरुण के डीजे की दुकान पर बैठे थे। तभी वहां अचानक दो बाइक व एक गाड़ी आई। गाड़ी दूर खड़ी रही। बाइक पर गांव खायरा निवासी पप्टु, खातीवास निवासी राहुल फौजी, शेखा मंडाणा निवासी हिम्मत बैठे थे। गाड़ी में बैठे चार पांच लोग लाठी-डंडों के साथ आए और उन्होंने आते ही उन पर प्रहार कर दिया।
राहुल उर्फ फौजी और वासु उर्फ पोंटिंग ने फोन पर उसकी गांव खायरी निवासी बब्बु से बात करवाई। बब्बु ने फोन पर कहा कि 27 सितंबर को अगर हमारे खिलाफ गवाही दी तो तुझे जाने से मार देंगे। इसके बाद दोनों ने पिस्टल निकाल कर उस पर तान दी। उन्होंने कहा कि अगर गवाही दी तो दोनों गवाहों को इस पिस्टल से जान से मार देंगे। मारपीट की वजह से वह घायल हो गया। उसकाे नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मोहित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
जांच अधिकारी के अनुसार
बता दें कि मोहित ने बब्बु के खिलाफ 379बी के तहत पहले मामला दर्ज करवाया हुआ है। उसी की 27 सिंतबर को तारीख है।