फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सौदापुर के नजदीक बुधवार देर रात को हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो-कार की टक्कर में एक महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत-जींद रोड पर सौदापुर के पास कार व ऑटो की भिडंत में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गये। वे सब ऑटो में सवार होकर फैक्ट्री से अपने घर वापस आ रही थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऑटो चालक बतरा कॉलोनी की कुछ महिलाओं को बुधवार देर शाम को एक फैक्ट्री से वापस लेकर आ रहा था। वह जैसे ही शौदापुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उसकी ऑटो को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। इसमें रामदेवी (30) निवासी बतरा कॉलोनी की मौत हो गई। वहीं बतरा कॉलोनी निवासी पानवति, सुनीता, निर्मला व रामप्यारी घायल हो गई। सूचना मिलते ही असंध नाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें