फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : पिता का एक दिन का रिमांड, चाचा को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग : पिता का एक दिन का रिमांड, चाचा को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना मतलौडा पुलिस ने जोशी गांव में ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पिता को एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है, जबकि आरोपी चाचा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में परिवार के बाकी लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। वहीं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है और ऑनर किलिंग के मामलों में सख्त सजा का प्रावधान करने की मांग की है।
थाना मतलौडा पुलिस ने जोशी गांव में किशोरी की हत्या के आरोपी पिता सुरेश व चाचा श्यामलाल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी पिता सुरेश का रिमांड मांगा। कोर्ट ने आरोपी पिता सुरेश का एक दिन का रिमांड मंजूर कर दिया, जबकि चाचा श्यामलाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मतलौडा थाना पुलिस शनिवार को भी गांव में इस मामले को लेकर जांच करने पहुंची। पुलिस ने इसमें कई पहलुओं पर परिवार के लोगों से सवाल जवाब किए और बाकी संदिग्ध लोगों का भी पता लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और ऑनर किलिंग के मामलों में सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। समिति सचिव पायल, जिलाध्यक्ष संतरो व कोषाध्यक्ष रामकली जांगड़ा ने बताया कि इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है। समिति लंबे समय से सरकार से इन घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग कर रही है।

यह है मामला
पुलिस के अनुसार थाना मतलौडा के अंतर्गत कवी गांव में रवीना (16) की वीरवार रात को घर में ही करंट लगाकर हत्या कर दी। परिजनों ने अल सुबह ही गांव में संस्कार कर दिया। थाना मतलौडा पुलिस ने अल सुबह ही संस्कार करने की सूचना पर गांव में पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि रविना शुक्रवार सुबह घर में ही चाय बना रही थी। इस दौरान उसको करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। डीएसपी बली सिंह सूचना मिलते ही गांव में पहुंची। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने श्मशान घाट में पहुंचकर राख के नमूने उठाए और इस मामले में पिता सुरेश पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेश ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की रविना के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद सुरेश के भाई श्यामलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



थाना मतलौडा के अंतर्गत जोशी गांव पिता व चाचा ने लड़की रविना की चरित्र पर संदेह होने पर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से पिता का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है, जबकि चाचा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस मामले में बाकी लोगों की संदिग्धता की भी जांच कर रही है।
बली सिंह, डीएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें