महिला से दुष्कर्म की कोशिश
थानाभवन। क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति शुक्रवार रात किसी कार्य से बाहर गया था। घर में वह अपनी पुत्री के साथ अकेली सो रही थी। रात करीब नौ बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर कॉल करके पूछा कि उसका पति कहां है। जब उसने बताया कि वह बाहर गए हैं, तो आरोपी उसके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पति के आने पर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।