फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी को करनाल के उसके गांव से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले का पीओ, जांच अधिकारी की वर्दी फाड़ भागा
विज्ञापन

पानीपत। बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत मारपीट के एक मामले के आरोपी ने पकड़े जाने पर जांच अधिकारी के साथ मारपीट कर व उसकी वर्दी फाड़कर फरार हो गया। एसआईटी ने देर शाम को आरोपी को उसके करनाल के गांव मंगलोरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौकी पुलिस ने सोमवार को 2009 में लड़ाई झगड़े के एक मामले के पीओ शिवकुमार निवासी मंगलोरा करनाल को काबू कर लिया था। जांच अधिकारी हवलदार दीपक उसके कागज तैयार करने लगा। इसी समय आरोपी शिवकुमार ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी वर्दी को फाड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता के साथ लिया और एसआईटी गठित की। एसआईटी ने सोमवार शाम को उसके गांव में दबिश दी। पुलिस आरोपी को वहीं से काबू कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी आरोपी शिवकुमार पर 2009 में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज किया था। हवलदार दीपक इसमें जांच अधिकारी थे। कोर्ट ने 2015 में आरोपी शिवकुमार को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस आरोपी की लगातार धरपकड़ कर रही थी। हवलदार दीपक ने सिपाही अशोक के साथ आरोपी शिवकुमार को सोमवार को बस स्टैंड पानीपत के नजदीक से काबू किया था। थाना शहर प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि मारपीट के एक मामले के पीओ ने जांच अधिकारी के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी थी। आरोपी को देर शाम को उसके गांव मंगलोरा से काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें