मतलौडा। थिराना स्थित फैक्ट्री की बेलवेट लूम मशीन में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी गर्दन मशीन में फंस गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अंकुर (19) भागलपुर बिहार थिराना स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह दो साल से यहां पर काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि अंकुर शुक्रवार रात को फैक्ट्री में गया था। वह बेलवेट लूम मशीन पर काम कर रहा था। वह मशीन ठीक मरने लगा तो उसकी गर्दन मशीन में फंस गई। उसको गंभीरावस्था में असंध रोड स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज कराए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इसमें फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है।
--जगमहेंद्र--