होटल मालिक अशोक पैदल ही शहर थाने गए और पुलिस को सूचना दी। इसके एएसपी पूजा वशिष्ठ, डीएसपी महिला पूजा डाबला, अतिरिक्त थाना प्रभारी जितेंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे से शराब की बोतलें बरामद की गई। आशंका है कि शराब के सेवन के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
करनाल में चलाता है सर्वाइकल का सेंटर
रतनगढ़ निवासी रिश्तेदार ने बताया कि वह पांच बहन भाई हैं। मृतक सबसे छोटा था। मृतक की पांच साल पहले घरौंडा निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। उनका तीन साल का एक बेटा भी है। मृतक का करनाल में जेल के सामने स्वामी जी बैक बोन केयर सेंटर है। इससे पहले वह पानीपत में देवी मंदिर के अंदर लोगों का उपचार करता था लेकिन लॉकडाउन के बाद उसने करनाल में ही काम शुरू कर दिया था।
गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि इससे पहले भी मृतक और महिला ने मिलकर गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया है। अंतिम बार वह करीब दो माह पहले गेस्ट हाउस में आए थे। मैनेजर छबीराम ने बताया कि चाकू काटकर फंदे को नीचे उतारा गया। महिला ने एएसपी के पैरों में गिरकर बचाव करने की अपील की है।
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
परिजनों ने महिला पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सेंटर संचालक समझदार था, वह शादीशुदा है। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता। महिला ने ही उसकी हत्या की है।
परिजनों ने थाने में आकर बयान दर्ज कराए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। महिला से पूछताछ की जा रही है। -जितेंद्र कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी।
एफएसएल टीम से सीन ऑन क्राइम के लिए निरीक्षण कराया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -पूजा वशिष्ठ, एएसपी, पानीपत।