कंट्रोल रूम से सूचना फ्लैश होते ही सीपी सौरभ सिंह, डीसीपी मोहित हांडा और चंडीमंदिर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती को एंबुलेंस से पारस अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सूचित कर जांच शुरू की। पुलिस ने ओजस अस्पताल से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया तो एक ऑटो दिखाई दिया, जिसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल से सैंपल भरे हैं। इतना ही नहीं शुक्रवार को सारा दिन पुलिस की टीम ने ऑटो चालकों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
युवती के भाई करनप्रीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुलजीत कौर रोज घर से आनाजाना करती थी। गुरुवार रात जब वह अस्पताल से निकली थी तो उसने फोन कर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर लेने के लिए बुलाया था। लेकिन करीब 10 बजे सूचना मिली कि कुलजीत कौर पारस अस्पताल में भर्ती है। करनप्रीत ने आरोप लगाया है कि ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर बहन पर जानलेवा हमला किया है। उसकी हालत नाजुक है और वह बयान दर्ज करवाने की स्थिति में नहीं है।
वारदात के मुख्य बिंदु
- ऑटो चालक एक घंटे युवती को लेकर कहां घूमता रहा
- छीना झपटी या फिर छेड़छाड़ के विरोध पर ऑटो से फेंका
- वारदात में ऑटो चालक के साथ कितने लोग हैं शामिल
- पुलिस और अस्पताल स्टाफ होश में आने का कर रहा इंतजार