फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पुलिस वाला बन आगरा के व्यापारी पिता-पुत्र से लूटे 66 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 31
विज्ञापन


नकली पुलिस वाला बन व्यापारी पिता-पुत्र से लूटे 66 हजार
आगरा के व्यापारी को बैग चेक करवाने की बात कहकर पैसे निकाल लिए
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में एक बार फिर नकली पुलिस बन बदमाशों ने व्यापारी पिता-पुत्र के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैग चेक करने की बात कहकर दोनों के बैग से कुल 66 रुपये निकाल लिए।
शुक्रवार को अमर भवन चौक पर सुबह 8:30 बजे आगरा से आए व्यापारी बाप-बेटे को दो बदमाशों ने नकली पुलिस वाला बन उनका सामान चेक करवाने को कहा। बदमाश दुकान से खरीदारी कर रहे बाप-बेटे को बाहर लेकर पशु अस्पताल के पास ले गए। वहां उन्हें कहा कि शहर में चेकिंग चल रही है, परदेसियों को शूट के आर्डर हैं, तुम यहां क्या कर रहे हो? अपना बैग चेक कराओ। बैग में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली है। फर्जी चेकिंग के दौरान दोनों बदमाशों ने बाप-बेटा के बैग से 66 हजार रुपये की नकदी निकाली। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व पीड़ित व्यापारी बाप-बेटा के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के पीड़ित व्यापारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि वे पानीपत शहर में टेक्सटाइल व हैंडलूम की आइटम लेने आते हैं। शुक्रवार को वह अपने बेटे के साथ शहर पहुंचे थे। अमर भवन चौक पर मधु टेक्सटाइल की दुकान पर बाप बेटा सुबह 8:30 बजे खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां दो व्यक्ति आए। उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया व दुकान से बाहर आने को कहा। खरीदारी कर रहे व्यापारी बाप-बेटा दुकान से बाहर आए। बाहर आने के बाद नकली पुलिस वालों ने कहा कि शहर में चेकिंग चल रही है और आप लोगों के बैग में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि परदेसियों का शहर में आना वर्जित है। परदेसियों को शूट के ऑर्डर स्थानीय पुलिस कप्तान ने जारी किए हुए हैं। डरे हुए बाप-बेटे अपने बैग चेक करवाने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उनको बातों में लगाया व पिता के बैग से 36 हजार और बेटे के बैग से 30 हजार की नकदी राशि निकाली। दोनों आरोपी उनको धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। उनके भागने पर शक हुआ तो व्यापारी बाप-बेटा ने उनके बैग चेक किए। बैग चेकिंग के दौरान उन्हें बैग में नकदी ना मिलने पर उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को सूचना दी। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें