फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की लॉटरी निकलने का झांसा दे, बाद में बेटे को उठाने की धमकी दी, पुलिस ने कहा कि कोई खतरा नही, इसी कारण शिकायत देने की जर

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉटरी निकलने की कहकर मांगी बैंक डिटेल, मना किया तो दी अपहरण की धमकी
विज्ञापन

गांव सौंदापुर निवासी एक व्यक्ति को फोन कर धमकाया था, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। गांव सौंदापुर निवासी एक व्यक्ति से फोन पर लॉटरी निकलने की बात कहकर आरोपी ने बैंक खाते की डिटेल और नंबर देने को कहा। मना करने पर किडनैप करने की धमकी दी।
गांव सौंदापुर निवासी जयपाल ने बताया कि दो दिन पहले उसके बेटे दीपक के पास एक नंबर से फोन आया कि उसकी लॉटरी निकली है। इसमें अपने बैंक खाते की डिटेल और नंबर देने की बात कही। उसने यह बात अपने पिता को बताई तो उसने मना कर दिया। उसके बाद उसी नंबर से फोन आया कि या तो अपने बैंक खाते की डिटेल दे दो नहीं तो लड़के का किडनैप कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपाल ने बताया कि तंग होकर उन्होंने जियो का वह नंबर तोड़ दिया। मामले की शिकायत देने पहले असंध रोड पर गया। वहां से उसे मॉडल टाउन में भेज दिया। वहां से फिर उन्होंने सिटी थाने भेज दिया। वहां एसएचओ ने कहा कि वह नंबर निकलवाकर कर लाओ। वह नंबर ले आए परंतु जिस नंबर से फोन आया था। पुलिस को वह नंबर बंद मिला तो एसएचओ ने कहा कि कोई खतरा नहीं ये लोग बाहर के हैं। जयपाल ने बताया कि उसके बाद वह घर आ गया तो उस नंबर से फिर फोन आया और धमकी दी कि दो लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारे लड़के को उठा लेंगे। वही पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। इस संबंध में एसएचओ सिटी थाना विक्रांत ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया। उधर, इस बारे में असंध रोड चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार का मामला नहीं आया। वही कुछ मीडिया कर्मियों ने इस नंबर पर फोन मिलाया और सोनीपत से एक युवती ने फोन उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें