फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा पति ने दोस्त के साथ मिलकर महिला को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पति के साथ बाइक पर ननंद के घर जा रही महिला को कमर पर गोली मारने वाला अज्ञात बदमाश कोई और नहीं, बल्कि उसका तलाकशुदा पति निकला। रविवार को दिन में महिला की हालत में कुछ सुधार आने पर पुलिस ने उससे व उसके पति के बयान लिए। बयानों के आधार पर पुलिस ने महिला के तलाकशुदा पति सहित उसके नामजद दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। उधर, रविवार को रात नौ बजे के करीब घायल महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव डिकाडला निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी गत 27 मार्च को कविता निवासी इस्माइला जिला रोहतक के साथ हुई थी। उसकी पत्नी की पहली शादी अशोक निवासी रोहतक से हुई थी। इस शादी से कविता को दो बेटियां हुई थी, जो कि उसके पहले पति के पास ही हैं। पहले पति से तलाक होने के बाद पत्नी कविता उसके साथ शनिवार को बाइक पर सवार होकर डिकाडला से उसकी विवाहित बहन से मिलने गोहाना जा रहे थे। जब वें मांडी से इसराना की सड़क पहुंचेे। तो इस दौरान भट्ठे के आसपास पीछे से 25-28 साल के दो नौजवान युवक जो परने से अपना मुंह बांधे हुए थे, सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर आए और जान से मारने की नीयत से उसकी पत्नी पर पीछे से फायर कर दिया। जिससे गोली उसकी पत्नी की कमर के निचले हिस्से में बांयी तरफ लगी।वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक को इसराना की ओर भगा कर ले गए। गोली लगने से गंभीर हालत होने के कारण उसकी पत्नी बाइक से नीचे गिर गई। जिसे उसने निजी वाहन का इंतजाम करके इलाज के लिए बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जब दीपक ने इस बारे अपने ससुर को सूचना दी तो पता चला कि यह वारदात कविता के पहले पति अशोक तथा उसके दोस्त राहुल ने की है या करवाई है। क्योंकि अशोक अपनी पत्नी पर शक करता था तथा राहुल उसके पास आता-जाता रहता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज दोनों की धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें