अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती सासन गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट एक व्यक्ति को पीट-पीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। वारदात में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदीप कुमार निवासी वार्ड नंबर चार गांव सासण ने पुलिस के पास मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि गुरप्रीत और बनी ने उसके पिता के साथ मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने पिता सतपाल के सिर पर कोई भारी चीज मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मारपीट में घायल सतपाल निवासी गांव सासण को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।