फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को घर से जबरन उठा कर अश्लील फोटो खींचे, ग्रुप में डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोती हुई लड़की को घर से उठाकर दुष्कर्म, फोटो व्हाट्स ग्रुप में डाले
विज्ञापन

- महिला थाना पुलिस ने तीन लड़कों के खिलाफ बलात्कार का मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। एक गांव में रात को घर के अंदर सो रही एक लड़की को तीन लड़कों ने जबरन उठा कर साथ लगते कमरे के अंदर ले गए और अंदर नशीला पदार्थ सुंघा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस पानीपत ने लड़की का मेडिकल करा कर अदालत में बयान दर्ज कर तीन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को गांव से एक लड़का अपने पिता के साथ घरौंडा के पास प्राइवेट फैक्टरी में रात की नौकरी करने जाता है। घर पर उनकी माता और दो बहनें रहती हैं। घर के अंदर रात को गांव के ही तीन लड़कों ने घर के अंदर सो रही बड़ी लड़की को उठा लिया और साथ लगते कमरे में ले गए। लड़कों ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। सुबह जब वह उठी तो लड़की ने अपनी माता और रात की ड्यूटी दे कर घर पहुंचे लड़के के पिता और भाई को आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया और अदालत में 164 के बयान दर्ज कराए। लड़की को जबरन उठाने वाले तीन युवकों के खिलाफ 376 डी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना एएसआई जांच अधिकारी सीमा ने तीन लड़कों के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लड़कों ने लड़की के रात को उठाने के बाद अश्लील फोटो भी एक व्हाट्स-अप ग्रुप में डालने पर पूरे गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें