फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत सवारी के पेट में हरियाणा रोडवेज परिचालक ने घौपा चाकू, घायल से मोबाइल व 50 हजार लूटकर बस से नीचे फैंका, हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 28
विज्ञापन


नशे में धुत सवारी ने की कहासुनी तो रोडवेज कंडक्टर ने मारा चाकू
पीड़ित सवारी का सहयात्रियों ने किया था विरोध, कंडक्टर ने कहा उतरने तो हो गई कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गोहाना जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में शराब पीकर बैठी दो सवारियों का अन्य सवारियों के विरोध करने पर कंडक्टर ने नशे से धुत सवारियों से टिकट वापस कर नीचे उतरने को कह दिया। इस पर उन सवारियों ने कहा कि भले ही वे शराब पीए हुए हैं, लेकिन किसी के साथ बदतमीजी तो नहीं कर रहे। इसके बाद सवारियों व कंडक्टर के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि कंडक्टर ने तैश में आकर दोनों सवारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कंडक्टर ने दोनों में से एक सवारी के पेट में चाकू घोंप दिया व दोनों को बस से नीचे फेंक दिया। इसके बाद चालक ने बस को तेजी से दौड़ाया। घायल सवारी को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बरसत रोड ज्योति कॉलोनी निवासी प्रशांत ने बताया कि उसका गोहाना निवासी दोस्त इरशाद उससे मिलने पानीपत आया था। वे दोनों करीब पांच साल बाद मिले थे। दोनों दोस्तों ने पहले बरसत रोड स्थित ठेके से शराब लेकर पी। दोपहर 12 बजे उन्होंने गोहाना चलने का कार्यक्रम बनाया। इसके बाद दोनों एक बजे पानीपत बस स्टैंड आ गए। यहां से दोनों गोहाना जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में बैठक गए। इसके बाद लाल-बत्ती चौक के करीब उन्होंने गोहाना का टिकट लिया। इसी बीच बस में लाल बत्ती चौक से एक महिला व दो युवक बस में चढ़े। इनमें से महिला उनके साथ वाली सीट पर व दो युवक उनके पीछे वाली सीट पर बैठ गए। महिला को शराब की बदबू आने के कारण वह वहां से उठ कर दूसरी सीट पर बैठ गई। अब बस संजय चौक की बढ़ने लगी। पीछे बैठी सवारियों ने कंडक्टर को बुलाया व शराब की बदबू आने की बात कही। प्रशांत ने बताया कि इसके बाद कंडक्टर ने उनसे टिकट वापस मांगा व बस से नीचे उतरने के लिए कहा। इसके विरोध में इरशाद ने कहा कि उन्होंने शराब पी हुई है, लेकिन किसी से बदतमीजी नहीं कर रहे हैं। इसी बात के बाद कंडक्टर व इरशाद के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान कंडक्टर ने हाथापाई शुुरू कर दी। इस दौरान कंडक्टर ने प्रशांत को पीटकर बस से नीचे फेंक दिया व इरशाद के साथ हाथापाई जारी रखी। इसके बाद कंडक्टर ने इरशाद के पेट में चाकू घोंप दिया व उससे मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये की नकदी छीनकर उसे संजय चौक पर फेंक दिया। चालक ने बस को तेजी से दौड़ा लिया। खून से लथपथ हालत में उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ऐसा मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया। शिकायत मिलने पर संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। बिना शिकायत मिले भी मामले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
- रामकुमार, जीएम रोडवेज बस डिपो, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें