दुकान में तिजोरी तोड़कर 50हजार की नकदी उड़ाई
पानीपत। गुड़ मंडी स्थित आढ़त की एक दुकान में तिजोरी तोड़कर 50 हजार की नकदी, कागजात व चांदी का एक गिलास चोरी कर लिया गया। चोर दुकान में छत पर लोहे के जाल को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। किला थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामकुमार निवासी सेक्टर-12 हुडा ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी गुड़ मंडी में पोहकर मल किशनचंद के नाम से आढ़त की दुकान है। वह शुक्रवार शाम को आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। शुक्रवार रात को चोर दुकान में छत से लोहे के चौक को तोड़कर अंदर घुस गए। चोर लोहे ही तिजोरी तोड़कर गल्ले से 50 हजार रुपये नगद, कुछ कागजात व चांदी का एक गिलास चोरी कर ले गए। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।