फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के सिवाह गांव में अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रक पर राजनगर फाटक के पास करनाल के फुसगढ़ निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह करनाल में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि राजनगर फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त रोबिन लाठर निवासी फूंसगढ़ करनाल के रूप में हुई और करनाल जीआरपी में तैनात एएसआई हवा सिंह का भतीजा था। जांच अधिकारी जीआरपी के सब इंस्पेक्टर ताराचंद ने बताया कि परिजनों के बयान के अनुसार रोबिन सुबह सिवाह अपनी बहन से मिलने के लिए करनाल से चला था। राजनगर फाटक के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रोबिन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। रोबिन लाठर करनाल मेें बीए फाइनल ईयर का छात्र था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें