फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुताना गांव में तीन युवकों को तलवारों से काटा, सिविल अस्पताल में रात भर लहराई गई तलवारें, पुलिस ने मतलौडा ब्लॉक समिति के चैयरमेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25 से 28
विज्ञापन

पड़ोस के मोहल्ले में गया था मजदूर ढूंढने, हुई कहासुनी, तीन युवकों पर तलवारों से हमला
पुलिस ने मतलौडा ब्लॉक समिति के चेयरमैन को तलवार के साथ अस्पताल में पकड़ा, बाद में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सुताना गांव में दो पक्षों के विवाद के बाद गाली-गलौच के बाद तलवार चली। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर तलवारों से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। दोनों पक्ष से इस झगड़े में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल लगा गया। यहां पर दोनों पक्षों ने हंगामा किया। अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ व मरीज भय के मारे अस्पताल से बाहर आ गए और पुलिस को फोन किया गया। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मतलौडा ब्लॉक समिति के चेयरमैन राममेहर को तलवार के साथ पकड़ लिया। अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों से जल्द अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। इंटरप्राइजेज
प्रवीण पुत्र ईशपाल निवासी सुताना ने बताया कि उसके साथ उसका दोस्त शिवम पुत्र प्रकाश रविवार शाम को खेत में धान लगाने के लिए कश्यप मोहल्ले में मजदूर ढूंढने के लिए गए थे। वहां पर सोनू पुत्र रोशन, उसका चचेरा भाई रज्जा पुत्र जय सिंह और रोशन शराब पी रहे थे। रोशन ने उन्हें कहा कि यहां क्या कर रहे हो? उन्होंने बताया कि वे मजदूर ढूंढने के लिए आए थे। इस पर उन्होंने कहा कि यहां कोई मजदूर नहीं है और तुरंत यहां से चले जाओ। उन्होंने इसके जवाब में सिर्फ इतना कहा था कि वो यहां से जरूर चले जाएंगे, लेकिन अपना काम करके ही जाएंगे। इसी पर रोशन ने अपने बेटे व भतीजे के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए। वे वहां से अपने घर चले गए। उसने घर जाकर अपनी मां कौशल्या को बातें बताईं। कुछ ही देर में सोनू, रोशन व रज्जा तीन युवकों के साथ उसके घर पर आ गए। उनके हाथ में तलवार व गंडासी थी। वे उनको गालियां देने लगे। उसके बड़े भाई बॉबी ने उनको गाली देने से रोका तो सोनू व रज्जा ने युवकों के साथ मिलकर उन पर तलवार व गंडासियों से हमला कर दिया। वह पड़ोसी शिव कुमार के साथ भाई को छुड़ाने के लिए बीच में गया तो उन पर भी तलवारों से हमला कर दिया गया। इसमें वह खून से लथपथ हालत में बेहोश होकर गिर गए। लोगों ने काफी मुश्किल से उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी वक्त मतलौडा ब्लॉक समिति के चेयरमैन राममेहर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने कहा कि जिस वस्तु से हमला किया गया है, उसे साथ लेकर आ जाए। लोग घायलों को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। अस्पताल में हंगामा हुआ और तनातनी बनी रही। इसी वक्त राममेहर भी अस्पताल में तलवार लेकर पहुंच गए। उनके हाथ में तलवार देखकर डॉक्टर व स्टाफ अपने केबिन से निकल गए। मरीजों में अफरातफरी मच गई। अस्पताल में मौजूद पुलिस के जवानों ने उनके हाथ से तलवार ली और पुलिस बल को मौके पर बुला दिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी सिटी थाना से भारी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के पहरे में डॉक्टर व स्टाफ ने रात भर काम किया। प्रवीण बॉबी व शिव कुमार को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस पूरी वारदात में सोनू को भी चोटें आई हैं। उनको खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। असंध नाका चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


मुझे पुलिस ने बोला था तलवार लाने के लिए
मैंने तो झगड़े में बीच-बचाव कर इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कहा था कि जिस वस्तु से हमला हुआ है, उसे साथ लेकर आए। इसलिए मैं अस्पताल में तलवार लेकर आया। पुलिस ने भी उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
- राममेहर, मतलौडा ब्लॉक समिति चेयरमैन

पुलिस चौकी बनाने के लिए एसपी को लिख चुके हैं
अस्पताल में आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। सिविल सर्जन ने एसपी को अस्पताल में जल्द पुलिस चौकी बनाने की मांग करते हुए पत्र लिखा था। इस पर एसपी ने उन्हें जल्द चौकी बनाने का आश्वासन दिया था। अस्पताल में स्टाफ की सुरक्षा के लिए रात को दो पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी हंगामा नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. नवीन सुनेजा, डिप्टी सिविल सर्जन

चल रही है पुलिस चौकी बनाने की प्रक्रिया
अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की मांग आ चुकी है। अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी बता दिया गया है। जल्द अस्पताल में पुलिस चौकी बनाई जाएगी। डॉक्टरों व स्टाफ की सुरक्षा करना पुलिस का कर्तव्य है।
- मनवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें