अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
बिशन स्वरूप निवासी ट्रेडिंग कारोबारी फाइनेंसरों की प्रताड़ना से परेशान होकर परिजनों के नाम पत्र छोड़ घर से लापता हो गया। पत्र में कारोबारी ने फाइनेंसरों से परेशान होने की बात कही है। कारोबारी सोमवार सुबह से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। इसको लेकर परिजन काफी परेशान है। वो इसकी शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी को भी दे चुके हैं। पुलिस पांच पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
अनिल कुमार निवासी बिशन स्वरूप कॉलोनी का काबड़ी रोड पर ट्रेडिंग का काम है। अनिल के भाई संतराम वकील ने बताया कि उसका भाई पिछले काफी दिनों से परेशान चल रहा था। वह न तो सही प्रकार से किसी से बात करता था और न ही समय पर खाना खा रहा था। सोमवार को अनिल ने उसे बताया कि फाइनेंसर सोनू कुंडू निवासी पूरेवाल कॉलोनी उसका पिता दयानंद कुंडू, नवीन मलिक, सुरेंद्र काज व राजेंद्र जागलान उसको काफी परेशान कर रहे हैं। उसको जान से मारने व गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दे रहे हैं। उसने इन फाइनेंसरों से कुछ दुकानदारों को ब्याज पर पैसा दिलाया था। अब दुकानदार उनके पैसे लेकर भाग गए। उसके भाई ने कई साल तक फाइनेंसरों के मूल का काफी ब्याज दिया है। फाइनेंसरों को पैसा देने के लिए उसने अपना सब कुछ बेच दिया। जितना फाइनेंसरों ने मूल दिया था उससे अधिक वो ब्याज दे चुका है। इसके बाद भी फाइनेंसर उसे परेशान कर रहे हैं। उस पर लगातार दबाव बना रहे थे। सोमवार दोपहर को अनिल घर से गया था। रात को करीबन साढ़े 12 बजे अनिल घर आया था। वह काफी परेशान था और बिना खाना खाए ही सो गया था। उसकी पत्नी प्रियंका ने कई बार उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वो काफी परेशान था। सुबह बिना किसी से कुछ कहे वह तड़के घर से कहीं चला गया। उसने अपना मोबाइल, पर्स व एक पत्र घर छोड़ा है। जिसमें अनिल ने अपनी पूरी परेशानी लिखते हुए फाइनेंसरों से खुद को व परिवार को जान का खतरा बताया है।
मामले में पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजेश कुमार, बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज
ट्रेडिंग कारोबारी ने फाइनेंसरों की प्रताड़ना से तंग होकर घर पर पत्र छोड़ हुआ लापता
- फाइनेंसरों से कई दुकानदारों को ब्याज पर दिलवाये थे पैसे, दुकानदार पैसे लेकर भागे,
- पत्र में लिखा- सब कुछ बेचकर फाइनेंसरों को दे चुका हूं पैसे, अब भी कर रहे हैं परेशान
- पुलिस ने पांच पर अपहरण का दर्ज किया मामला
फोटो संख्या 6 व 7