फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-थाना सदर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख रुपये लेकर गाड़ी खरीदने गए किशोर का अपहरण
विज्ञापन

पानीपत। थाना सदर के अंतर्गत गांव बबैल निवासी एक किशोर का अपहरण कर लिया। वह घर से चार लाख रुपये लेकर पानीपत गाड़ी खरीदने गया था। थाना सदर पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेजबीर निवासी बबैल ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसके दो लड़के हैं। मेरा दूसरा लड़का सचिन एक जुलाई को चार लाख रुपये लेकर पानीपत गाड़ी खरीदने गया था। उसके लड़के के मोबाइल से शाम के समय फोन आया और गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपये कम पड़ने बताए। उसने एक लाख रुपये और लाने की बात कही। उसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। उसने और उसके रिश्तेदार ने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। थाना सदर पुलिस ने उसकी शिकायत पर सचिन के अपहरण का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें