दूसरे दिन वूलन मिल में फिर सुलगी आग
पानीपत। जीटी रोड खादी आश्रम के पीछे स्थित एक वूलन मिल शनिवार को लगी आग दूसरे दिन फिर सुलग गई। रविवार को मिल में दोबारा आग सुलगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया। शनिवार देर सायं खादी आश्रम के पीछे स्थित एक वूलन मिल में अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पाया था। घटना के दूसरे दिन मिल में दोबारा आग सुलग उठी। मिल से उठ रही आग की लपटों को देखते हुए लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की को दी। आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिल में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मिल में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।