फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलदारों के साथ मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23
विज्ञापन


बेलदारों के साथ मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
गांव नारायणा में ड्यूटी पर कार्यरत नहरी विभाग के दो बेलदारों साधुराम व सेठपाल के साथ मारपीट कर नगदी छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि साधुराम निवासी गोयला खुर्द तथा सेठपाल निवासी गांव गोयलां कलां नहरी विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार रात को गांव नरायणा में सतपाल, योगेंद्र, ओमपाल व अन्य ने नहरी पानी के मामले में रंजिश रखते हुए दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद मोबाइल फोन व दोनों से 46सौ रुपये की नगदी छिनकर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार दोपहर को सतपाल व योगेंद्र को हथवाला मोड़ के पास से काबू किया। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें