फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे 4 बच्चों के पिता ने पत्नी का गला घोंट की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे चार बच्चों के पिता को दूसरी महिला से प्यार हुआ तो उसे झांसे में लेकर शादी कर ली। पत्नी और प्रेमिका में आए दिन झगड़ा होने लगा तो आरोपी पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोपाल कॉलोनी के कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन उर्मिला(30) का लगभग तीन साल पहले तलाक हो गया था। वह छह माह के बच्चे सहित उनके घर ही रह रही थी। लगभग दो साल पहले कॉलोनी के ही विनोद ने उससे मेलजोल बढ़ाकर शादी करने की इच्छा जताई। कुछ दिनों बाद उर्मिला को पता चला कि विनोद के साथ एक अन्य महिला संतोष लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है तो आरोपी ने शादी होते ही संतोष को छोड़ने का आश्वासन दिया। जिस के चलते उर्मिला और विनोद ने आपसी रजामंदी से शादी कर ली। लगभग दो साल वह उर्मिला के साथ गोपाल कॉलोनी में ही रहा।

कुछ समय पहले विनोद उसकी पत्नी उर्मिला को लेकर हरि सिंह कॉलोनी में आ गया। यहां उर्मिला और संतोष के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। 18 अप्रैल को विनोद ने उर्मिला के परिजनों को फोन कर बताया कि उर्मिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इतनी सूचना देकर आरोपी फरार हो गया। उर्मिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर परिजनों को उसकी हत्या होने के बारे में पता लगा। किला थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें