फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा लेने गई 55 साल की मजदूर महिला से गन्ने के खेत में 6 मजदूरों ने किया गैंगरेप.

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं के लिए चारा लेने गई 55 साल की मजदूर महिला से गन्ने के खेत में 6 मजदूरों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन

पानीपत। समालखा के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लाने गई 55 साल की महिला के साथ गन्ने के खेत में 6 मजदूरों ने गैंगरेप किया। घटना का पता उस वक्त मालूम हुआ, जब पत्नी के काफी देर तक घर न पहुंचने पर पति ने उसकी तलाश शुरू की। पति उसे तलाशते हुए घर से 1 किलोमीटर दूर उन खेतों की ओर गया। जहां उसने अपनी पत्नी को संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ा देखा। पति पीड़िता को उठा कर एक निजी क्लीनिक पर ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वो उसे घर ले गया। घर ले जाने के बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस उनके घर पहुंची व उसके पति के साथ वारदात स्थल पर गई। जहां से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। लेकिन पुलिस का कहना है कि ये गैंगरेप नहीं, रेप है। एक ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ किया है केस दर्ज। साथ ही मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
गैंगरेप पीड़िता के पति ने बताया कि वें मूलरूप से यूपी के रहने वाले है। वो मजदूरी करते है। इसी के चलते करीब 1 माह पहले वें परिवार सहित पानीपत के समालखा के एक गांव में भट्टे पर मजदूरी करने आए थे। पति-पत्नी व पुत्र और पुत्रवधु के साथ वें यहां भट्टे पर काम करते थे। पीड़िता के पति ने बताया कि शुक्रवार शाम को 4 बजे उसकी पत्नी पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। घर से 1 किलोमीटर दूर से जब वो चारा लेकर वापस लौट रही थी, उसे उसी दौरान वहां 6 आरोपी मजदूर मिले। जिनमें से एक मजदूर ने उसके हाथ से चारा काटने की दरांती छीन ली व दूसरे आरोपी ने उसके सिर से दुपट्टा उतारा व तीसरे आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी उसे गन्ने के खेत में ले गए। जहां आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपी नशे की हालत में थे व उन्होंने वारदात को अंजाम देकर महिला को बेहोशी की हालत में वहीं खेतों में छोड़ा और दूसरे खेत की कमरे में जाकर शराब पीने लगे।
विज्ञापन

पत्नी के घर न पहुंचने पर तलाशता हुआ वारदात स्थल पहुंचा पति:
पति ने बताया कि पत्नी अक्सर चारा काट कर करीब 30 मिनट में घर वापस लौट आती थी। लेकिन शुक्रवार को 1 घंटा बीत जाने पर भी जब वो घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश शुरू की। पति उसे तलाशता हुआ वारदात स्थल उन खेतों में पहुंचा। जहां उसने महिला को संदिग्ध हालत में बेहोश अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद पति उसे एक निजी क्लीनिक पर ले गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वो उसे घर ले गया व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वारदात स्थल खेतों में रेड़ कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामला गैंगरेप का नहीं है, बल्कि ये रेप है। वारदात को 6 लोगों ने नहीं, बलिक एक ही आरोपी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों के लगाए आरोप निराधार है।
- पूनम, एएसआई, जांच अधिकारी, थाना समालखा, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें