कांवड़िये की हत्या की जांच के लिए दो टीमें गठित
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डाबर कॉलोनी निवासी कांवड़िये की इंटों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में किला थाना पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। पुलिस हत्या की वारदात का खुलासा करने के मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई को सुराग नहीं मिला है।
डाबर कॉलोनी में वीरवार रात हुई कांवड़िये की हत्या के मामले मेें थाना किला पुलिस ने महिला समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है। टीमें आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। विदित है कि डाबर कॉलोनी निवासी नवीन का शव उसके घर से सौ मीटर की दूरी पर खाली प्लॉट में मिला था। उसके माथे, सिर व गर्दन पर निशान थे। नवीन के पिता राजू ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नवीन 14 जुलाई को अपने पांच दोस्तों के साथ तीन बाइकों पर कांवड़ लेने गया था। ये लोग गोमुख से कांवड़ लेकर वीरवार रात घर पहुंचे। नवीन नौ बजे घर आया और बाइक घर के बाहर खड़ी कर जलाभिषेक करने मंदिर चला गया। शुक्रवार सुबह खाली प्लाट में नवीन का शव मिला। किला थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर डाबर कॉलोनी निवासी संदीप, कुलदीप व कोमल, अशोक विहार कॉलोनी निवासी अनुज उर्फ बाबा, शगुन व शुभम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या के मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
सुरेश पाल, प्रभारी, थाना किला, पानीपत।