फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे खड़े दो दोस्तों में एक पर तलवार से हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे दो दोस्तों में एक पर चार आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप निवासी अंकुुश ने बताया कि वह वीरवार को शाम साढ़े पांच बजे अपने दोस्त हार्दिक के साथ बड़ी नहर पर घूमने के लिए गया था। वह दोनों खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे कि इसी बीच गांव गढ़ी सिकंदरपुर की तरफ से दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। जिन्होंने आते ही हार्दिक पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। इसी बीच देव खतरी नामक युवक हार्दिक को गाड़ी में बैठाकर सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर इलाज कराया और उसके बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें